Poem on Teachers in Hindi:- शिक्षक पर आधारित शानदार हिंदी कविताएँ
![]() |
Teacher-Hindi-Poem |
Best Poem on Teacher in Hindi #1
माताएं देती नव जीवन
पिता सुरक्षा करते है |
लेकिन सच्ची मानवता
शिक्षक जीवन में भरते है |
सत्य न्याय के पथ पर चलना
शिक्षक हमें बताते है |
जीवन संघर्षो से लड़ना
शिक्षक हमें सिखाते है |
ज्ञान दीप की ज्योति जलाकर
मन आलोकित करते है |
विद्या का धन देकर शिक्षक
जीवन सुख से भरते है |
शिक्षक, ईश्वर से बढ़कर है
यह कबीर बतलाते है |
क्योंकि शिक्षक ही भक्तो को
ईश्वर तक पहुँचाते है|
जीवन में कुछ पाना है तो
शिक्षक का सम्मान करो |
शीश झुकाकर श्रद्धा से तुम
बच्चो उन्हें प्रणाम करो |
डॉ०
परशुराम शुक्ल
Poem on Teachers Day in Hindi #2
मेरी Teacher प्यारी है, सारे जग से न्यारी है |
साड़ी रोज पहनती है, कितनी सुन्दर लगती है |
मुझको रोज पढ़ाती है, खेल नए सिखलाती है |
अगर कहीं मै रूठ गया, तो जल्दी मुझे मानती है |
इनका कहना मानूंगा, जग में नाम कमाऊंगा ||
आशा शर्मा
Funny Poem on Teachers in Hindi #3
मम्मी मम्मी में लाया हूँ
Teacher जी का डंडा |
इसे जलाकर चाय बना लो
छोडो लकड़ी कण्डा |
मम्मी अब में टीचर जी से
मार नहीं खाऊंगा |
अगर आ गया फिर से डंडा
उसको भी ले आऊंगा ||
Poem on Teacher in Hindi #4
Teacher-Teacher हमें बताओ
बस्ता इतना भरी क्यों ?
बस्ते में है ढेर किताबे
पढ़नी इतनी साड़ी क्यों ?
पेन कापियां और किताबे
कितनी चीजे तुम्हे गिनाये
खाने की भी चीज चाहिए
कैसे इसमें तुम्हे समाये ?
धोभी के गधे सी गठरी
कैसे हो गयी हालत खस्ता ?
गिरते गिरते, मरते मरते
नाप रहे स्कूल का रस्ता|
टीचर आपसे विनती है यह
हम पर इतना बोझ न डालो
कर दो कोई जादू ऐसा
इस बस्ते से हमें बचालो ||
ये कविताएँ भी पढ़ सकते है
:-
आपको ये Hindi Poems कैसी लगी, कमेंट करके जरूर बताइयेगा | If you
like "Poems on Teacher in Hindi ", तो please इन poems को share करिये |
No comments:
Post a Comment